छत्तीसगढ़बलरामपुर

मोटरसाइकिल और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत,,,तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल…

राजपुर। नगर के महुअपारा में मोटरसाइकिल और कार में भीषण टक्कर हो गई।टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गंभीर चोटें आई है।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर थाना प्रभारी एवं तहसीलदार सहित अन्य नगरवासियों ने घायलों को तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।


     घटना 8 बजे की है जहाँ पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG15 DU 4805 में तीन लोग सवार होकर राजपुर से झींगों की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही कार से महुआपारा में तहसील कार्यालय से पहले पशु चिकित्सा कार्यालय के सामने आमने सामने सीधी भिडंत हो गई।टक्कर इतना जबरदस्त थी कि तीनो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी को सिर हाथ पैर व शरीर के अन्य जगहों में गंभीर चोटें आई है।घटना के बाद जानकारी लगते ही राजपुर तहसीलदार सुरेश राय थाना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित सुरेश सोनी गौरव उपाध्याय जितेंद्र सोनी सहित अन्य स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजवाया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार में बाद अम्बिकापुर भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति सूरजपुर जिला के चंदरपुर के रहने वाले आकाश कुजूर पिता महेश कुजूर है जबकि दो लोगो की शिनाख्त नही हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button