छत्तीसगढ़बलरामपुर

एक नन्ही बच्ची के जिद के आगे मुख्यमंत्री भी हारे,,,सैर कराना पड़ा हेलीकॉप्टर से…

बलरामपुर। नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बच्चों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई।


      मुख्यमंत्री आज भेंट मुलाकात अभियान के तहत बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर पहुंचे जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया।इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली स्मृति ने हेलीकॉप्टर में सैर करने की जिद कर दी।जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्मृति को ही नही बल्कि उस स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों को भी हेलीकॉप्टर में बैठाकर सैर कराई।


    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेँट मुलाकात अभियान के तहत घोषणा की थी की 10वीं व 12वीं में इस साल जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाएगी। इस दौरान जब कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली स्मृति ने आज इसके बारे में सुना तो वह मुख्यमंत्री से जिद करने लगी कि उसे हेलीकॉप्टर पर बैठना है जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसकी जिद्द की पूरी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button