छत्तीसगढ़बलरामपुर

पेंशन वितरण एवं कार्यालयीन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को किया निलंबित…

बलरामपुर। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत तुंगवा का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पेंशन वितरण, पंजी संधारण तथा कार्यालयीन कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिए। जिसके तहत् पंचायत सचिव श्री अभुराम को अनुशासनहीनता एवं कदाचरण के लिए छ.ग. पंचायत सेवा नियम 1998 एवं छ.ग. पंचायत नियम 1999 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री अभुराम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा इस अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत वाड्रफनगर नियत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button