छत्तीसगढ़बलरामपुर

कटहल तोड़ने गए ग्रामीण को पेड़ में लटका मिला नर कंकाल,,,पुलिस जाँच में जुटी…

कुसमी। दिनांक 08 जनवरी को केश्वर पैकरा पिता मेड़न पैकरा जाति कवर उम्र 32 साल निवासी सेमराकला थाना में सूचना दिया कि दिनांक 07 जनवरी को गांव के कुछ लोग छिन्दपाठ जंगल में कटहल तोड़ने गये थे तब उन्होंने वहां एक पेड़ के उपर एक नर कंकाल को लटका हुआ देखा।जिसके बाद इसकी सूचना गांव के कोटवार वर्मा कुमार को दिया।जब गांव वालो ने उक्त जंगल पहाड़ी में जाकर देखा तो नर कंकाल के पहने कपड़े और चप्पल को देखकर उसे गांव का बिरेश कुमार पैकरा के रूप में उसकी पहचान की गई।जिसके बाद इसकी सूचना कुसमी पुलिस को दी गई ।

सूचना पाते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी एवं थाना प्रभारी कुसमी प्रकाश राठौर एवं थाना कुसमी स्टाफ को लेकर मौकाए वारदात पहुचे एवं घटना स्थल एवं उक्त नर कंकाल का बारिकी से जाँच किये जो मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या होना प्रतीत पाया गया फिर भी वास्तविकता पता करने हेतु एसडीओपी रितेश चौधरी के द्वारा बीएमओ कुसमी को मौकाए वारदात पहुच कर मृतक का पोस्टमार्टम कर मृत्यु का कारण बताने हेतु निर्देशित किया।

एसडीओपी रितेश चौधरी द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक के परिजन बताये कि मृतक आज से करीबन चार माह पूर्व राँची कमाने खाने काम करने जा रहा कहकर निकला था, जो आज दिनांक तक वापस नहीं आया। आज मृतक की लाश देख कर परिवार वाले अचंभित है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जॉच किया जा रहा है मृतक बिरेश पैकरा की मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button