बलरामपुर

कलेक्टर बगले के कर्मचारी का वायरल वीडियो का खुद कर्मचारी ने किया वीडियो का खंडन      लगाए थे गंभीर आरोप…. कलेक्टर ने कहा नहीं है जानकारी

बलरामपुर जिले के कलेक्टर बंगला में काम करने वाले एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का कलेक्टर के ऊपर आरोप का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी ने खुद पीसी करते हुए इन आरोपों का खंडन किया है।वहीं कलेक्टर ने भी ऐसे किसी घटना से इनकार किया है।
कलेक्टर बंगला में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाम शिवनारायण राम है और पिछले 12 सालों से वह कलेक्टर बंगला में काम कर रहा है।उसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे उसने कलेक्टर कुंदन कुमार पर थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप लगाया है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद तत्काल शिवनारायण राम ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए ऐसी घटना से इंकार किया और कहा कि किसी के बहकावे और भावावेश में आकर उसने ऐसा बयान दिया था।कर्मचारी ने कहा कि कलेक्टर उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं और उनकी कोई गलती नही है।वहीं जब इस मामले में कलेक्टर से बात की गई तो उन्होंने भी ऐसी किसी घटना से इनकार किया और कहा कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button