बलरामपुर

कलेक्टर के निर्देश अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लिए….
जिले में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के दिये निर्देश


बलरामपुर जिले के कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा व संयुक्त कलेक्टर एच.एल.गायकवाड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व, भू-अर्जन, विवादित-अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, 170ख के प्रकरण, राजस्व वसूली सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि को देखते हुए किसानों को तत्काल राहत दिलाने के उद्देश्य से अधिकारी सर्वे कर फसल क्षति का आंकलन करें ताकि शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा सके।
जिले के एनआईसी कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में अपर कलेक्टर श्री पैंकरा ने तहसीलदारों से सीमांकन हेतु प्राप्त प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने को कहा। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। भू-अर्जन, नामांतरण, भू-अभिलेख के रिकार्ड दुरुस्त करने अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन का कार्य त्रुटिरहित समय पर पूर्ण करने को कहा। अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैंकरा ने कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए विधिक वारिसानों को राशि हस्तांतरित की जाये। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button