बलरामपुर

रात के अंधेरे में आधा दर्जन नकाबपोश घर मे घुस कर दो लाख नगद के साथ सोने के जेवरात लेकर हुए फरार

बलरामपुर। जिले के चलगली थाना क्षेत्र में बीती रात हुई डकैती की घटना के बाद से जिले में हड़कंप मच गया है।पुलिस के आला अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी रविंद्र प्रसाद गुप्ता के घर पर 5 से 6 लोग हथियारों से लैस होकर नकाब पोश बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है।प्रार्थी रविंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा चलगली पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक सावा लख रुपए नगद समेत कुछ गहने जेवर भी नकाबपोश अपने साथ ले गए है।
जिले के एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि चलगली थाने में मामला दर्ज किया गया है पीड़ित के अनुसार लगभग ₹200000 और कुछ जेवरात नकाबपोश बदमाश अपने साथ ले गए हैं।घटना करीब 9:00 बजे की है बलरामपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है और पुलिस की टीम विवेचना में लग गई है बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button