छत्तीसगढ़दिल्लीपुलिसबलरामपुरबिलासपुरभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुर
मोटर व्हीकल चेकिंग के नाम पर वसूली, 6 पर गिरी गाज

अवैध वसूली की शिकायत पर 6 पुलिसकर्मी निलंबित
बलरामपुर, 14 जून 2025 — मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई के दौरान अवैध वसूली की शिकायत पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक ने राजपुर थाना में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना 12 जून को राजपुर थाना के सामने मुख्य सड़क पर हुई, जहाँ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध रूप से वसूली किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई।
निलंबित पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं:
1. सउनि प्रकाश तिर्की
2. प्र.आर. क.268 कलेश पैकरा
3. प्र.आर. क.835 शिवलाल कुजूर
4. आर. क.773 नरेश तिर्की
5. आर. क.856 राकेश टोप्पो
6. आर. चा. क.966 अजय टोप्पो
इन सभी को निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर में सम्बद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिले में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।




