विश्व रक्तदान दिवस पर वृहद रक्तदान का आयोजन, विशेषज्ञों ने शपथ दिलाकर गिनाएं फायदे…

मनेन्द्रगढ़ । विश्व रक्तदाता दिवस पर केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में केंद्रीय चिकित्सालय एवं श्रृद्धा महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रक्तदान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम रक्त केंद्र प्रभारी डॉ लवलेश गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को नियमित रूप से रक्त दान करने के लिए शपथ दिलाई और इस दिन के महत्व को एवं नियमित रक्तदान करने से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई । इस दौरान डॉक्टर लवलेश गुप्ता ने बताया कि नियमित रक्त दान करने से दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर आदि बीमारियाँ होने की संभावना कम होती है । डॉक्टर देवाशीष नियोगी ने बताया कि सड़क दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को यदि समय पर रक्त मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है. उन्होंने स्वास्थ्य सभी लोगो से नियमित रक्तदान करने की अपील की । इसके पश्चात श्रद्धा महिला मंडल, हसदेव एरिया की अध्यक्ष विनीता शर्मा एवं केंद्रीय चिकित्सालय के सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया . शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया । जिसमें श्रद्धा महिला मंडल से पूनम रानी, पुष्पा सिन्हा, सरिता सिंह ,केंद्रीय चिकित्सालय से डॉ गौरव गुप्ता, डॉ प्रियता, सनीला कुजूर एवं इसके साथ ही रेखा अम्बादास लथाड़, प्रियांशु, रवि जयसवाल, विमल, अविनाश, संदीप, हर्षप्रीत, कमलेश, जबीर, विपुल केशरवानी ने रक्त दान किया । अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनका धन्यवाद ज्ञापित किया . कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि गुप्ता, कृष्णा राम, अनीता एवं नरेंद्र की भूमिका सराहनीय रही ।



