छत्तीसगढ़बलरामपुर

राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय प्रदर्शन,,,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी राजपुर मंडल तथा भारतीय जनता किसान मोर्चा नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के धान खरीदी का वादा खिलाफी के एवज में किसानों की परेशानियों को देखते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
     इस मौके पर बलरामपुर जिले के बीजेपी जिला मंत्री संजय सिंह, बीजेपी जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी,पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री उदय यादव,मनोज बंसल,बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव, मुरारी यादव,बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,अनिल तिवारी,मुन्नी बाई,मंडल महामंत्री संतोष तिवारी,विनय भगत,संतोष मिश्रा,अल्पसन्यक मंडल अध्यक्ष अनवर अंसारी,युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख गौरव उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया तथा जिला विशिष्ट आमंत्रित सदस्य ऋषभ देव आजाद तिवारी,रत्नांबर मिश्रा,धनंजय गुप्ता, रुद्र ठाकुर सहित बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


     वही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र गोपालपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें धरना प्रदर्शन कर राजस्व अधिकारी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान राजपुर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे किसान मोर्चा जिला महामंत्री दीपक मित्तल, बबलू यादव युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ,मंसूर आलम महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,ईश्वर राम, रामसाय, लरंग साय मनीष जायसवाल ,भूखन राम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button