बलरामपुर

कट्टे की नोक पर ढाबा संचालक से लूट, आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,,,,

राजपुर न्यूज डेस्क -बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा गुड़ी मुख्य मार्ग पर कट्टे की नोक पर ढाबा संचालक से लूटपाट करने और आतंक फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और कार बरामद किया है।


देर रात को दोनों आरोपी प्रकाश सिंह और रविदास ने nh343 मुख्य मार्ग में परसागुड़ी के पास संचालित यादव ढाबा में रुककर कट्टे की नोक पर ढाबा संचालक से 42 सौ रुपये की लूटपाट की थी और हवा में कट्टा लहराते हुए काफी आतंक मचाया था। आरोपियों ने हर आने जाने वाले लोगों को भी परेशान किया था, देर रात को ही जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी थी। ढाबा संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आज दोनों आरोपी प्रकाश सिंह और रविदास को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है साथ ही उनकी कार भी जप्त की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन बदमाश है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


इस पूरे कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणि कुजूर, शशि शेखर तिवारी, प्रधान आरक्षक श्याम लाल भगत, पंकज पोर्ते, दीपचंद सिंह, अमर मृर्धा, बालेस एक्का, पवन कुमार, हरिशंकर डनसेना, प्रताप टोप्पो, शिव शंकर कुजुर, आरक्षक नरेंद्र कश्यप, विजेंद्र भगत, पवन सिंह, महिला आरक्षक स्वाति राजवाड़े शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button