कोरियाछत्तीसगढ़

वेलेंटाइन स्पेशल-दिल मे हो तमन्ना कुछ पाने की तो नामुमकिन कुछ भी नही, अपने प्यार को पाने के लिए मनीषा ने गुहार लगाई और उसका प्यार शैलेंद्र जीवन साथी बन गया

कोरिया।दिल मे हो तमन्ना कुछ पाने की तो नामुमकिन कुछ भी नही। ये कर दिखाया है मनीषा ने जिसने अपने प्यार को पाने के लिए गुहार लगाई और आज उसका प्यार शैलेंद्र जीवन साथी बन गया। इस मामले में पुलिस और महिला बाल विकास विभाग  की पहल  रंग लाई, जिसके बाद दोनों का परिवार रिस्तेदारी में बदल गया । दरसअल पूरा मामला प्यार से जुड़ा है पटना इलाके के ग्राम अमहर में रहने वाले विजयनाथ कुशवाहा की बेटी मनीषा  को सूरजपुर जिले के ग्राम बंजा के रहने वाले शोभनाथ कुशवाहा के बेटे शैलेंद्र से फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया जिसके बाद दोनो ने अपने परिवार से बिना बताए शादी करना तय कर लिया ।  लेकिन लड़कीं के माता पिता को  यह रिश्ता मंजूर नहीं था।  इसके बाद लड़की को कहीं आने जाने  के लिए रोक लगा दी गई ।

जिसके बाद मनीषा ने मुख्यमंत्री  से लेकर आईजी तक गुहार लगाई जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए  उज्वला होम और महिला बाल विकास की टीम मनीषा के घर पहुंची जहां मनीषा से बातचीत के दौरान उसने अपने प्यार से ही शादी करने की बात कही।  जिसके बाद मनीषा को उज्वला होम की टीम  अपने साथ ले गई। बाद में   परिवार को समझा बुझा कर शादी के लिए राजी किया । दस फरवरी को दोनों परिवार की मर्जी से पटना के शिव मंदिर में  दोनों परिवार की राजी खुशी से विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।  महिला आयोग की कल्पना शर्मा,  महिला बाल विकास की संरक्षण अधिकारी बित्तबाला श्रीवास्तव के अलावा पटना थाना प्रभारी सौरभ द्विवेदी की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button