छत्तीसगढ़बलरामपुर

जिला योजना समिति के बैठक की सूचना नहीँ मिलने से सदस्य नाराज़,,,कलेक्टर को लिखा पत्र…

राजपुर। राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौप जिला योजना समिति गठन के बाद आज दिनांक तक बैठक की सूचना नहीं मिलने से नाराजगी जताई है।
    नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य पूरनचंद जायसवाल ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप,बताया कि जिला योजना कार्य समिति गठन हेतु निर्वाचन दिनांक 25 फरवरी 2021 को किया गया था।जिसमें मुझे नगरीय क्षेत्र के प्रतिनिधित्व के लिए सदस्य निर्वाचित किया गया है।किंतु निर्वाचन दिनांक से आज तक कोई बैठक नहीं किया गया है साथ ही निर्वाचन दिनांक से आज दिनांक तक मुझे जिला योजना समिति की बैठक एवं अन्य कार्यों हेतु कोई पत्राचार नहीं मिला है और ना ही मुझे कोई जानकारी दी जा रही है। जो अत्यन्द खेद का विषय है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिला योजना समिति हेतु मेरे पद की कोई आवश्यकता नहीं है या मेरा पद शून्य है। उन्होंने ज्ञापन सौंप जानकारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button