छत्तीसगढ़बलरामपुर

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मनाई गई खुशियाँ,,,फोड़े गए पटाखे,बाँटी गई मिठाइयाँ…

राजपुर। विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल के निवास पर जमकर आतिशबाजी के साथ अबीर गुलाल लगाकर मीठा खिलाकर खुशियां मनाई है।


दरअसल भाजपा की तीन राज्य उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड और मणिपुर में पूर्ण बहुमत एवं गोवा में भाजपा की बढ़त हुई हैं,जिसको लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पटाखे जलाकर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को मीठा खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपुर में पट्रोल पंप के पास पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल के निवास स्थान पर मुख्य मार्ग में जमकर आतिशबाजी की व भाजपा की जीत पर एक दूसरे को बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाकर भाजपा जिन्दाबाद व नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए खुशियां मनाई। इस दौरान काफी संख्या में जिला सहित राजपुर के भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।


     कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, जिला मंत्री संजय सिंह,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवनाथ जायसवाल, जिला मंत्री उदय यादव, पूर्व सरपंच विनय भगत, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहतास अग्रवाल, मनोज बंसल, अनिल तिवारी, संतोष पांडे, राजन त्रिपाठी, मक्खन अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल, पूरन देवांगन ,गौरव उपाध्याय,रत्नाम्बर मिश्रा, धनंजय गुप्ता, रजत केसरी, शिव कुशवाहा, भोला वैष्णव, रुद्र ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button