छत्तीसगढ़बलरामपुर

पुलिस परिवार ने अबीर गुलाल लगाकर मनाई जमकर होली,,,संसदीय सचिव सहित शामिल हुए जनप्रतिधिगण व स्थानीय नागरिक…

राजपुर। होली के दूसरे दिन राजपुर थाना में पुलिस वालों ने जमकर होली खेली।कोरोना काल के बाद करीब दो वषों पश्चात इस बार लोगो ने इस त्यौहार का भरपूर आनंद लेते हुए रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइयाँ दी।


       नगर के थाना में पुलिस द्वारा आयोजित इस होली मिलन कार्यक्रम में संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज सहित सभी जनप्रतिनिधिगण अधिकारी कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिक शामिल हुए।आयोजन में उपस्थित सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में पहुँचे संसदीय सचिव चिन्तामणि महराज ने वहाँ उपस्थित जन समुदाय को होली की अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।कोरोना महामारी के बाद इस होली में सभी ने जमकर आनंद लिया।

इस दौरान राजपुर एसडीएम चेतन साहू तहसीलदार सुरेश राय एसडीओपी रितेश चौधरी थाना प्रभारी अखिलेश सिंह राजू गुप्ता मनोज अग्रवाल तेज प्रताप मरावी शिवनाथ यादव मुन्ना लाल चौधरी धनसी राम अग्रवाल जयगोपाल अग्रवाल सहदेव राम नीलेश जायसवाल अनिल सोनी रंजीत सोनी राजू जायसवाल संजय सोनी टिल्लू पांडे सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button