कोरियाछत्तीसगढ़

जसमीत कौर का नया भक्ति एल्बम “माता मोरे अंगना” हुआ रिलीज,श्रीराम वन गमन पथ चंद्रपुरी के कौशल्या माता मंदिर में हुई है वीडियो शूटिंग

कोरिया। चैत्र नवरात्र के अवसर पर कोरिया की बेटी जसमीत कौर का एक नया भक्ति एल्बम “माता मोरे अंगना” आज रिलीज किया गया है। मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली जस गीत गायिका जसमीत कौर ने नवरात्रि के पावन पर्व पर अपना नया वीडियो एल्बम रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ‘जसमन म्यूजिक ऑफिशियल’ की वीडियो एल्बम यूट्यूब पर रिलीज की जा चुकी चुकी है। जिसे लोगों ने काफी सराहा है। जसमीत की आवाज पर “मेरा भोला है भंडारी” “आ गई भवानी”, “शेर पे चढ़कर आओ मां”, “बम बम भोला”, “आई मेरे घर अंबे माई” एवं अन्य भक्ति एल्बम वीडियो गाने आ चुके हैं। जिसकी पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल में हुई थी। इस नए गीत की शूटिंग “श्री राम वन गमन पथ चंद्रपुरी” विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर में की गई है। जिसके डायरेक्टर अमित बर्मन, ड्रोन एक्सपोर्ट हर्ष वर्मा है और प्रोड्यूसर जसमीत के पिता जय जयसवाल है, मेकअप आर्टिस्ट उनकी बड़ी बहन मनप्रीत कौर है और प्रोजेक्ट का सुझाव इनकी माता दविंदर कौर के द्वारा दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button