छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा युवा मोर्चा एमसीबी जिला अध्यक्ष सुशील सिंह ने की भाजयुमो मंडल अध्यक्षों की घोषणा, मनेन्द्रगढ़ मंडल में आदित्य अग्रवाल को मिली जिम्मेवारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़- भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रमुख संगठन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इस घोषणा से भाजपा को फायदे हो सकते हैं। घोषणा के अनुसार मनेन्द्रगढ़ मंडल से आदित्य अग्रवाल,खड़गवां मंडल में राम प्रताप,नागपुर में राहुल जायसवाल,हसदेव मंडल में दिलीप सेन,कुँवारपुर में नन्हू राम मूर्तिया,कोटाडोल में राम गोपाल,जनकपुर में कुलदीप तिवारी और केल्हारी मंडल में राजू केरवा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है।

इस घोषणा में मनेन्द्रगढ़ मंडल में एक ऊर्जावान और संगठन के लिए कर्मठ माने जाने वाले ऐसे कार्यकर्ता को जिम्मेवारी दी गयी है जो इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष, अविभाजित कोरिया जिला में प्रचार प्रसार प्रमुख, बूथ क्रमांक दस में सचिव व अन्य पदों पर दायित्वों का निर्वहन करते हुये संगठन को मजबूत करने काम कर चुके हैं। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य ने कहा कि वरिष्ठजनों ने उन्हें भाजयुमो अध्यक्ष जैसी बड़ी जवाबदारी देकर अपना विश्वास दिखाया है। वे हर परिस्थिति में उनकी उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरेंगे। उनका सबसे बड़ा लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव है और इसके लिए पूरी टीम के साथ मेहनत करेंगे। भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार तथा संगठन स ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। आदित्य को अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष है।

Related Articles

Back to top button