बलरामपुररामानुजगंज

गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दूध गर्म कर रही बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलसी, महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज अम्बिकापुर किया गया रेफर..

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले में LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से दूध गर्म कर रही बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई, जिसकी हालत अभी नाजुक है. महिला रामचंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम तालकेश्वर पुर का है. महिला को इलाज के लिए अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

             दूध गर्म करने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट

दरअसल, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तालकेश्वरपुर में बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी पति रामप्रीत गुप्ता अपने ही घर के रसोई गैस पर दूध गर्म कर रही थी, तभी अचानक से गैस के पाइप में आग लग गई। महिला किसी को कुछ बता पाती, तब तक गैस के टंकी में आग फैल चुकी थी और टंकी फटकर ब्लॉस्ट हो गई.

          महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई. ब्लॉस्ट की आवाज सुनकर घर के दूसरे सदस्य वहां पहुंचे, तो महिला जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी. बुजुर्ग महिला की हालत देख आनन-फानन में परिजनों ने महिला को निजी वाहन से अंबिकापुर लाकर मिशन अस्पातल में भर्ती कराया है.

Related Articles

Back to top button