छत्तीसगढ़बलरामपुर

सुनार उत्थान समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,,,मिलेगी समाज को नई दिशा…

बलरामपुर। जिले में समाज सेवा व अन्य कार्यों में लगातार काम कर रहे सुनार उत्थान समाज की टीम ने अपने युवा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।कार्यकारिणी में कई नए पदाधिकारियों को मौका मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम सोनी, प्रदेश प्रमुख सलाहकार सुरेश सोनी एवं सरगुजा संभाग के अध्यक्ष शिवराम सोनी की अनुशंसा पर बलरामपुर जिले के सुनार उत्थान समाज के युवा जिला अध्यक्ष अरुण सोनी ने अपने नए कार्यकारिणी की घोषणा चैत्र रामनवमी के अवसर पर किया है।
    युवा सुनार उत्थान समाज के कार्यकारिणी में चार जिला उपाध्यक्ष जिसमें रवि सोनी, रतन सोनी,अजय सोनी व सुजीत सोनी बनाए गए हैं। जिला महामंत्री हरि शंकर सोनी एवं दीपक सोनी बनाए गए हैं जिला मंत्री के लिए शुभम सोनी, प्रिंस सोनी, संजय सोनी एवं प्रशांत सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष रामानुजगंज के भोला सोनी बनाए गए हैं मीडिया प्रभारी के लिए रंजीत सोनी एवं राजपुर के संजय सोनी को जिम्मेदारी मिली है। कार्यालय प्रभारी दिलीप सोनी बनाए गए हैं।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में बजरंगी सोनी, विजय सोनी, प्रेम सोनी शुभम सोनी, उमेश सोनी,भोला सोनी,बृजेश सोनी,दामोदर सोनी, प्रवीण सोनी, कृष्ण मुरारी सोनी, श्रवण सोनी अशोक सोनी व राजेंद्र सोनी बनाए गए हैं।
    कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद युवा जिला अध्यक्ष अरुण सोनी ने कहा कि इस टीम की मदद से समाज को एक नई दिशा में आगे लाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही बेटियों की शिक्षा एवं युवाओं को आगे लाने के लिए हर दिशा में प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button