बलरामपुर

वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता के बीमार होने की सूचना पर विधायक बृहस्पति सिंह उनसे मिलने पहुंचे

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह को जब मालूम चला कि वयोवृद्ध 92 वर्षीय कांग्रेस नेता लतीफ अंसारी बीमार है तो उनके घर देखने पहुंचे तो विधायक को देखते ही वे फफक कर रोने लगे तो विधायक भी अपने आप को रोक नहीं पाए एवं उनकी आंखें भी नम हो गई विधायक ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद एवं प्यार से ही मैं आज इस काबिल हू। वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता ने भी विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहां की आपने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है अब मैं कहीं आ जा नहीं सकता हूं पर मैं सुनता हूं कि आपके प्रयास से हमारे क्षेत्र में कई बड़े बड़े पुल बन रहे हैं और कई कार्य हो रहे हैं सुनकर अच्छा लगता है आप क्षेत्र की तरक्की एवं विकास के लिए कार्य कर रहे है।
ग्राम पंचायत चुमरा के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता लतीफ अंसारी के बीमार होने की सूचना विधायक बृहस्पत सिंह को मिली तो हाल-चाल जानने उनके घर पहुचे। विधायक बृहस्पत सिंह को देखते ही लतीफ अंसारी भाव विभल हो गए एवं उनकी आंखों से अश्रु की धारा बहने लगी। इस आत्मीयता से विधायक भी अपने आप को रोक नहीं पाए एवं उनके आँखे भी नम हो गई। लतीफ अंसारी ने कई पुराने बातें विधायक साथ साझा की एवं संघर्ष के दिनों को याद किया। विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि ग्राम चुमरा लतीफ चाचा जैसे कांग्रेस नेता के बदौलत मुझे हमेशा यहां से आशीर्वाद एवं प्यार मिला। मैं आपके सभी सुख दुख में आपके साथ शामिल रहूं ऐसा मेरा पूरा प्रयास रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button