बलरामपुररामानुजगंज

15 साल की नाबालिग को फुसलाकर शादी करने के नाम पर भगाकर आंध्रप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग को आरोपी पहले विजयवाड़ा ले गया. वहां कुछ दिन रखने के बाद फिर अंबिकापुर लेकर पहुंचा. इस दौरान युवक ने नाबालिग से शारीरिक संबंध भी बनाया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बलरामपुर:जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 साल की नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक ने शादी का झांसा दिया और अपने साथ भगाकर आंध्रप्रदेश ले गया. आरोपी युवक ने उसके साथ करीब डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध बनाया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 13 सितंबर को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया. नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button