कोरियागढ़वागरियाबंदचिरमिरीछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीपुलिसप्रचार प्रसारप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवाड्रफनगरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाने के लिए राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री राज्यपाल-मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रामानुजगंज तहसील में गौ भक्तों का विशाल जुटान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


रामानुजगंज। गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में गौ भक्तों, संत समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशाल जुटान देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा।
यह कार्यक्रम देशव्यापी “गो सम्मान दिवस” अभियान के प्रथम चरण के तहत आयोजित किया गया, जिसमें तहसील स्तर पर प्रशासन के माध्यम से शासन तक अपनी मांगें पहुंचाने का आह्वान किया गया था। सुबह से ही विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से गौ भक्तों का जत्था रामानुजगंज पहुंचना शुरू हो गया था। हाथों में तख्तियां, बैनर और नारों के साथ पहुंचे लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखा।


गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग
ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की गई। साथ ही गोवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने, अवैध तस्करी पर रोक लगाने, निराश्रित गौवंश के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर नंदीशाला स्थापित करने, गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने तथा गोवंश संरक्षण हेतु विशेष योजनाएं लागू करने की मांग भी शामिल रही।
गौ भक्तों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि व्यवस्था और सामाजिक जीवन में गौवंश का योगदान सदियों से रहा है। ऐसे में गौ संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी आवश्यक है।

ज्ञापन


शांतिपूर्ण ढंग से हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का राजनीतिक मंचन या भाषणबाजी नहीं हुई। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और शांतिपूर्ण ढंग से तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
तहसीलदार ने प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन प्राप्त कर आश्वस्त किया कि इसे नियमानुसार उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।


दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोग
कार्यक्रम में रामानुजगंज नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई संतजन, समाजसेवी, युवा और महिलाएं भी इसमें शामिल रहीं। लोगों ने कहा कि गो सेवा और गो संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनजागरण जरूरी है।


चरणबद्ध तरीके से चलेगा अभियान
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी रहेगा। तहसील स्तर के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्ञापन सौंपकर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। यदि सकारात्मक पहल होती है तो धन्यवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


जनसमर्थन से उत्साहित दिखे आयोजक
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और जनसमर्थन से आयोजक उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि समाज में गौ संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता है और लोग अब खुलकर इस विषय पर आगे आ रहे हैं।
रामानुजगंज तहसील में हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में गौ संरक्षण और गो सम्मान के मुद्दे को नई चर्चा दे दी है।

Related Articles

Back to top button