कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपादिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुरवीजापुरशिक्षकशिक्षासरगुजासुरजपुर

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में आकृति गुप्ता ने हासिल किए 93% अंक

बलरामपुर जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया है। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।


विद्यालय की छात्रा आकृति गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वांशिका जायसवाल ने 89.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राची शर्मा और मंशा कश्यप ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धि में चार चांद लगाए।


छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। इस शानदार सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button