कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी प्रभावित, राजेन्द्र कटारा स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव बने, चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज का कलेक्टर बनाया गया

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। इस व्यापक बदलाव में 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी आदेश के तहत 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा को, जो अब तक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर थे, अस्थायी रूप से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें संचालक आयुष और पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, जो कोरिया जिले की कलेक्टर थीं, को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देखे सूची…..

Related Articles

Back to top button