बलरामपुर

बलरामपुर के खिलाड़ियों ने जीते 01 कांस्य पदक और 02 रजत पदक

16 वी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चेम्पियनशिप का आयोजन खेल परिसर बिलासपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमे जिला ताईक्वांडो संघ बलरामपुर के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया,छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित उक्त चेम्पियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 कांस्य पदक और 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किये हैं । पदक विजेताओं में क्रमशः विकास दोहरे (रजत पदक), सीमा सिंह ( रजत पदक), निभा यादव (काश्य पदक), करिश्मा यादव, सिम्मी यादव, अनिता मारको, ने शानदार प्रदर्शन किए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने पर जिला ताइक्वांडो संघ बलारामपुर के जिलाध्यक्ष वरुण पांडे, कोषाध्यक्ष रवि पाण्डेय,प्रमुख कोच करिश्मा यादव, जिलासचिव विकास दोहरे,रानी दुर्गावती महाविद्यालय वड्राफनगर के प्राचार्य सुधीर सिंह, ने हर्ष व्यक्त किए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button