बलरामपुररामानुजगंज

एआईसीसी सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंबिकापुर आदितेश्वर शरण सिंह देव बलरामपुर दौरा

बलरामपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे एआईसीसी सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंबिकापुर आदितेश्वर शरण सिंहदेव का रामानुजगंज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जहां संगठन चुनाव के मध्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस आदित्येश्वर शरण सिंह देव अपने संक्षिप्त प्रवास में रामानुजगंज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने उनका कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर युवक कांग्रेस का अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने का आह्वान किया। वही संगठित होकर हर क्षेत्र में कार्य कार्य करने की बात कही ताकि आने वाले विधानसभा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में काबिज रहे। इन सभी बातों के साथ आदितेश्वर शरण सिंह देव ने सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 12 मई से 12 जून तक सदस्यता अभियान चल रहा है उसी का एक हिस्सा है संगठन चुनाव जिसमें हमारे वे साथी भाग ले रहे हैं जो लंबे समय से संगठन का काम कर रहे थे एवं मुश्किल समय में खड़े थे। एक परिवारिक माहौल में चुनाव स्वच्छ प्रतिस्पर्धा के साथ संपन्न हो इसके लिए हम सब प्रयास कर रहे हैं। वही युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आदितेश्वर शरण सिंह देव ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button