बलरामपुररामानुजगंज

ओबीसी महासभा की बैठक संपन्न

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज  आमंत्रण धर्मशाला में ओबीसी महासभा की बैठक ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता रोनियार समाज के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता आढ़त, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता राजेंद्र गुप्ता, रोनियार समाज नगर अध्यक्ष स्नेह लता गुप्ता के उपस्थिति में स्थानीय आमंत्रण धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता एवं संगठन विस्तार के संबंध में चर्चा की गई। वही सर्वसम्मति से ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष पद पर आशीष गुप्ता की नियुक्ति हुई। ओबीसी महासभा के बैठक का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा

मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम सब पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ शासन को न्याय करने की आवश्यकता है हम सबकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार

करते हुए उसे पूरा करने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। जब जनसंख्या गणना हो उसमें पिछड़ा वर्ग के लोगों की भी जनसंख्या की गणनाकरानी चाहिए सन 1931 में पहली बार पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जनगणना हुई थी उस समय हम सब की आबादी52 प्रतिशत थी परंतु वह आज

बहुत बढ़ गई है। ओबीसी महासभा बैठक के संयोजक आशीष गुप्ता ने कहा कि यह अभी शुरूआत है हम लोगों अपने हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे। हम सब को एकजुट होकर अपनी बात रखने की आवश्यकता है।

ओबीसी महासभा बैठक में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के द्वारा ओबीसी वर्ग के पत्रकारों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

बैठक को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग महासभा को मजबूत बनाए जाने की बात कही गई । इस दौरान उदय गुप्ता, विजय गुप्ता बसंत गुप्ता अशोक गुप्ता आशीष गुप्ता अमन जयप्रकाश सराफ अशोक गुप्ता आशीष गुप्ता अमन रमेश गुप्ता, राकेश गुप्ता हिमांशु गुप्ता, आलोक गुप्ता, आनंद गुप्ता गुड़िया जी आकाश गुप्ता, सुनेहा गुप्ता सहित सर्व समाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button