कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

तातापानी महोत्सव से पहले एनएसयूआई का ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा

रामानुजगंज जिले में प्रस्तावित तातापानी महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर पालिका रामानुजगंज के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से प्रतीक सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर पालिका रामानुजगंज सहित क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराने के लिए समय देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से किसी भी विकास या निर्माण कार्य को स्वीकृति नहीं मिल पाई है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि टोकन व्यवस्था और एग्री स्टेक से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण किसानों को समय पर धान बेचने में कठिनाई हो रही है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।
प्रतीक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 (एनएच-343) की खराब स्थिति और घटिया निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।


ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को तातापानी महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की अनुमति देने की मांग की गई है, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान हो सके।
इस अवसर पर मितगाई के पूर्व सरपंच प्रेम सागर सिंह, युवा कांग्रेस नेता नीरज गुप्ता, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष निशांत चौबे, युवा कांग्रेस के इंतेखाब अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button