बलरामपुर

पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी की प्रवेश परीक्षा 05 जून को

बलरामपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 05 जून 2022 को पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी की प्रवेश परीक्षा प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर में आयोजित की जायेगी।
उक्त परीक्षा केन्द्र हेतु उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है श्री रामप्रकाश जायसवाल जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को दल प्रभारी, श्री मनोहर लाल जायसवाल सहायक परियोजना अधिकारी एवं सुश्री स्टेला खलखो सहायक संचालक पंचायत को सदस्य नियुक्त किया गया है।
उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में प्रो. नन्दकिशोर सिंह को केन्द्राध्यक्ष, श्री दिवाकर लाल टांडिया जिला रोजगार अधिकाारी को आब्जर्वर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य श्री विमल दुबे को केन्द्राध्यक्ष एवं श्री आनंद प्रकाश गुप्ता ए.पी.सी शिक्षा विभाग को आब्जर्वर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button