बलरामपुर

वैधानिक पालक/अभिभावक होने की दावा-आपत्ति 30 दिवस तक

बलरामपुर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि 01 जून 2022 को एक बालक जिसकी उम्र लगभग 05 दिन का है जिसे बाल कल्याण समिति बलरामपुर द्वारा अस्थाई संरक्षण हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेवा भारती मातृछाया (शिशु गृह) नवापारा अम्बिकापुर में रखा गया है। सर्वसंबंधित जो कि बालक के वैधानिक पालक/अभिभावक होने का दावा-आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं वे 30 दिवस के भीतर कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग बलरामपुर अथवा विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेवा भारती मातृछाया (शिशु गृह) नवापारा अम्बिकापुर में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समयावधि पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा एवं दत्तत ग्रहण की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button