बलरामपुररामानुजगंज

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित 06 युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर मिली नियुक्ति

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित कर प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने शासन द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा., मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, आदिवासी समाज के प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक, हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राही, स्कूली बच्चे उपस्थित हुए तथा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य समारोह से जुड़े।कार्यक्रम में जिला स्तर पर शासन के मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को 508 व्यक्तिगत वनाधिकार तथा 287 सामुदायिक वन संसाधन धारा 3(1) ख, 20 सामुदायिक वन संसाधन धारा 3(1) झ मान्यता पत्र का वितरण भी किया गया।

साथ ही अंत्यावसायी विभाग द्वारा अनुसूचित जाति ट्रेक्टर ट्राली योजना के अंतर्गत 1 हितग्राही, विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं जो 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं, तथा प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र शिक्षित युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में नौकरी प्रदान करने की घोषणा के बाद विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के पात्र युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।


सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार बेहतर काम कर रही है, जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन किया जा रहा है तथा डौरा, रामचन्द्रपुर एवं चलगली में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शुरूआत की जा रही है।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए बलरामपुर को नया अनुभाग बनाया गया है, उन्होंने कहा की दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के राजस्व प्रकरणों का जल्द निपटारा हो सके इसके लिए चान्दो, डौरा-कोचली, रघुनाथनगर तथा रामचन्द्रपुर में तहसील कार्यालय संचालित किया जा रहा है, इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए तातापानी एवं रनहत में पुलिस चौकी का शुभारंभ जल्द ही किया जायेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर द्वय एच.एल.गायकवाड़, आर.एन.पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी आर.के.शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के.एल.महिलांगे, साक्षर भारत के ओ.पी.गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button