कोरियाछत्तीसगढ़

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनेन्द्रगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,भारत माता की जय की उद्घोष से गुंजा पूरा शहर,स्कूली छात्र-छात्राएं,सामाजिक संगठन के साथ बड़ी संख्या में आमजन रहे मौजूद,सुरक्षा को देखते हुवे मनेन्द्रगढ़ पुलिस रही मुस्तैद…सेल्फी पॉइंट रहा आकर्षण का केंद्र

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति और “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गैर राजनीतिक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमे स्कूल के छात्र-छात्राएं,सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा स्थानीय भगत सिंह चौक पर राष्ट्रगान से प्रारंभ होकर स्थानीय श्रीराम मंदिर होते हुवे गांधी चौक होकर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर होते हुवे साईं तिराहा होकर विवेकानंद चौक होते हुवे जैन मंदिर होकर सेंट्रल बैंक होते हुवे वापस विवेकानंद चौक होते हुवे पुराना नगरपालिका तिराहा से गांधी चौक होकर वापस भगत सिंह चौक पर समाप्त हुआ।

इस दौरान नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। वहीं यात्रा के समापन के बाद संविधान में प्रदत मौलिक कर्तव्य की शपत दिलाई गयी.साथ ही उपस्थित सभी लोगो को अपने-अपने घरों तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया यात्रा समापन पर अधिवक्ता आशीष सिंह द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले सभी विद्यालय,सामाजिक संगठन,सभी मीडियाकर्मियों सहित आमजन एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

वहीं आयोजकों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। आयोजक सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आगन्तुकों एवं अन्य गणमान्य लोगों को राष्ट्रहित में प्रेरित करने आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह सेल्फी बनाया गया है।

बाइट- आशीष सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button