बलरामपुररामानुजगंज

विधायक बृहस्पति सिंह अपना जन्म दिन ब्लड दान वृद्धा आश्रम अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर मनाया

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

संस्था ग्राम विकास समिति, उदय शांति बालगृह बालक  में विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बृहस्पति सिंह अपने जन्मदिन के अवसर पर संस्था में निवासरत बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को कपड़ा, मिठाई, कॉपी, पेन एवं इनडोर व आउटडोर खेल सामग्री प्रदान किया और बच्चों के शिक्षा से जुड़ी बातों पर चर्चा किया गया इसके पश्चात बालगृह के बच्चों के साथ भोजन भी ग्रहण किया और बच्चों के बीच अपना प्यार बांटा इस कार्यक्रम में बालगृह संचालक प्रभाकर द्विवेदी एवं बच्चों से बालगृह की वास्तुस्थिति का भी जायजा लिया जिसके पश्चात विधायक जी ने बालगृह आश्रम के लिए शुद्ध पानी पीने के लिए आरो फिल्टर, 53 नग बक्शा पेटी, 53 नग स्कूल बैग, और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इनवर्टर देने की घोषणा भी किया।

इस कार्यक्रम के पश्चात बलरामपुर में स्थित वृद्धाश्रम में पहुंच कर निवासरत वृद्ध माताओं के साथ केक काटकर वृद्ध माताओं को वस्त्र एवं श्रीफल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं वृद्ध के माताओं का हाल-चाल जाना।

तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में पहुंचकर रक्तदान किया एवं समाज में सबसे बड़ा दान रक्तदान जिससे अन्यत्र किसी की जान बचाई जाए इसके लिए उन्होंने प्रेरणा स्वरूप खुद रक्तदान कर युवाओं एवं अन्य लोगों को प्रेरित किया उनके प्रेरणास्रोत कई कांग्रेसी नेताओं ने भी अपने विधायक के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया

विधायक बृहस्पति सिंह ने जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आए मरीजों का भी हालचाल जाना और फल वितरण किया तत्पश्चात रामानुजगंज चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया विधायक जी के इस जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरमनी मिंज, जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान, समाज कल्याण उपसंचालक चंद्रमा यादव, विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी जी, तहसीलदार महोदय, जल संसाधन विभाग ई सर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, नन्हेलाल गुप्ता, पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य रंजीता गुप्ता एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button