छत्तीसगढ़
चैत्र नवरात्र पर मनेन्द्रगढ़ में निकली विशाल प्रभात फेरी,काफी संख्या श्रद्धालु रहे मौजूद…

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में रामनवमी के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभात फेरी श्रीराम मंदिर से राम धुन के साथ शुरू होकर एफसीआई गोदाम होते हुए अम्बिकापुर रोड और वहां से हनुमान टेकरी होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुची जहाँ प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए । आयोजनकर्ताओं ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर प्रति वर्ष प्रभात फेरी का आयोजन होता है. जो की पुरे नवरात्र में चलती है. इसमें नगर के महिला पुरुष बच्चे श्रद्धालु शामिल होते हैं।




