छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पदस्थापना के बाद एक भी विशेसज्ञ डॉक्टर ने नहीं किया कार्यभार ग्रहण, कार्यभार ग्रहण करने समय-सीमा हुआ समाप्त, लोगों को एक बार फिर मिली निराशा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में तो वैसे कई विशेसज्ञ डॉक्टरों की कमी है. मगर सबसे ज्यादा स्त्री रोग विशेसज्ञ की कमी वर्षों से बनी है. कई वर्षों के बाद 26 जुलाई को प्रदेश सरकार ने जब एक साथ तीन विशेसज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना मनेन्द्रगढ़ की तो क्षेत्र के लोगों को लगा कि भले देर ही सही मगर अस्पताल में स्त्री रोग विशेसज्ञ डॉक्टर के आ जाने के बाद परेशानी खत्म हो जाएगी। मगर लगातार डॉक्टरों के पदस्थापना के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने का सिलसिला जारी है. और आज 8 अगस्त पदभार ग्रहण करने के अंतिम दिन बीत जाने के बाद एक भी डॉक्टर का कार्यभार ग्रहण नही करने से निराशा हांथ लगी है। अब देखना होगा कि मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेसज्ञ की नियुक्ति कब होती है।

Related Articles

Back to top button