Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

रामानुजगंज की आमंत्रण धर्मशाला में हाथी के दांत-जबड़े की कथित डील का भंडाफोड़, WCCB की कार्रवाई में तीन आरोपी जेल भेजे गए

रामानुजगंज की आमंत्रण धर्मशाला में चल रही थी हाथी दांत-जबड़े की कथित डील, WCCB की रेड में तीन गिरफ्तार

रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित आमंत्रण धर्मशाला में हाथी के दांत जबड़े की कथित अवैध डील चल रही थी। सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Oplus_16908288

एजेंसी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान हाथी के दांत, जबड़े के हिस्से तथा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Oplus_16908288

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा निवासी संतोष विश्वकर्मा सहित अजय गुप्ता रामानुजगंज तथा सतेन्द्र रजक रामानुजगंज शामिल हैं।वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 एवं 52 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वन्यजीव अंगों की तस्करी का यह नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है।मामले में आगे की जांच जारी है।

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button