Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

रामानुजगंज के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ी आस्था

रामानुजगंज के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ी आस्था

रामानुजगंज। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर रामानुजगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झमाझम बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

श्रद्धालु भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत रखकर आराधना में जुटे हैं। मंदिर परिसर सुबह से ही “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर में लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। सावन के प्रथम सोमवार को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन भी किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button