छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

आचार संहिता समाप्त होते ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सक्रीय, भ्रष्टाचार एवं समस्याओं को लेकर खोला मोर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन समाप्ति के पश्चात आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में विगत दो वर्षों से अधिक समय से व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं व कर्मचारी की समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने फिर से आवाज बुलंद की है। संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ताम्रकार ने आरोप लगाया विगत दो वर्षों से विभिन्न समस्याओं को लेकर विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पत्राचार भेंट मुलाकात कर अवगत कराया जाता रहा है परंतु स्थानीय राजनेताओं के संरक्षण प्राप्त विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया व भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्यवाही भी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि विकासखंड मनेंद्रगढ़ में आयुष्मान योजना अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भ्रष्टाचार, कोविड टीकाकरण में कार्यरत कर्मचारियों को आधी अधूरी प्रोत्साहन राशि दिए जाने,अपात्र कर्मचारियों को भुगतान, नाश्ता भोजन में फर्जी बिल के आधार पर शासकीय राशि का गबन कर कर्मचारियों का आर्थिक शोषण किया गया है. आरोपियों पर कार्यवाही करने, जीवन दीप समिति कर्मचारियों को कलेक्टर दर भुगतान,प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में पदस्थ सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान में बंदर बांट की गई ,कर्मचारियों अधिकारियों को नियम विरुद्ध जाकर किए गए संलग्नीकरण  को समाप्त करने, कर्मचारी अधिकारी को मूल पद के अनुसार कार्य करने ,संविदा कर्मचारियों को बिना आदेश शासकीय आवास देने व उनके गृह भाड़ा भत्ता नहीं काटकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने, जनकपुर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव कुमार रमन द्वारा लगातार 7 माह अनुपस्थित रहने पर भी पद का दुरुपयोग कर वेतन प्राप्त करने सहित अन्य सभी समस्याओं को लेकर पुनः विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अंतिम पत्र जारी कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की जावेगी। वहीँ एक माह के भीतर कार्यवाही न होने पर संस्था का घेराव धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसके पश्चात भी यदि समस्याएं का समाधान नहीं होता है तो छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ विभाग के उच्च अधिकारियों को विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर करेगा

Related Articles

Back to top button