फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य पोस्टर हुआ रिलीज, 18 मई से होगा क्रिकेट महाकुंभ का आगाज…

एमसीबी । मनेन्द्रगढ़ में खेल प्रतिभाओ को उभारने और स्वस्थ्य मनोरंजन के उद्देश्य से “मनेन्द्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब” द्वारा वर्ष 2011 से लगातार संचालित फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मनेन्द्रगढ़ कप 2025 का भव्य पोस्टर रिलीज नदी ग्राउंड में मुख़्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल श्रीवास्तव, समाजसेवी मनप्रीत कौर रैना,पार्षद जमील शाह, और मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब अध्यक्ष आशीष सिंह के द्वारा किया गया ।

इस दौरान प्रेसीडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने कहा कि वर्ष 2011 से टूर्नामेंट का आयोजन सम्मानीय नागरिको के सहयोग से किया जा रहा है, और शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन व उनके मनोबल को ऊंचा रखने हेतु अतिथिगण उपस्थित होते हैं । इस टूर्नामेंट का एक ही उद्देश्य है कि न किसी की हार होगी,न किसी की जीत ,इस टूर्नामेंट में होगी सिर्फ मनेंद्रगढ़ शहर की जीत। यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें शहर के खिलाड़ी भाग लेकर मनेन्द्रगढ़ का नाम रोशन करते है। इस प्रतियोगिता ने इस शहर को नई पहचान प्रदान की है। हमारा उद्देश्य शहर की प्रतिभा को निखारने का मौका देने का है जिसमें काफी हद तक हम सफल भी हो रहे हैं। नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। इस आयोजन में हमारी तरफ से हर सम्भव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा ।



