छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

नीलू जायसवाल बनीं कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ की जनभागीदारी अध्यक्ष , स्वास्थ्य मंत्री व प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर 16 सदस्यीय समिति गठित…

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है। वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वे महाविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं में हर्ष का माहौल है।

नियुक्ति आदेश

स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल और जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। इस निर्णय के लिए नीलू जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष चंपादेवी पावले, एवं सभी मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –”बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी। कन्या महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।”
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेशानुसार, इस समिति में कुल 16 सदस्यों को शामिल किया गया है।
नवगठित समिति में अध्यक्ष- नीलू जायसवाल व सदस्य के रूप में प्रतिमा पटवा, आलोक जायसवाल, प्रवीण सिंह, नीतू मनहरे, शीला उरांव, सुधा सोनी, गोविन्द वर्मा, दृष्टि अग्रवाल, अधि.मयंक जैन, गायत्री दत्ता, मनीष अग्रवाल, नीलू राजपूत, सविता सिंह, रूबी पासी, डॉ. रश्मि सोनकर को शामिल किया गया है ।
इस नियुक्ति को क्षेत्रीय शिक्षा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल माना जा रहा है। स्थानीयजन, छात्र-छात्राएं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग इस बदलाव से उत्साहित हैं और अपेक्षा कर रहे हैं कि नवनियुक्त समिति, विशेष रूप से महिला नेतृत्व के साथ, महाविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर बेहतरीन कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button