Uncategorized

असाटी महिला समिति का समर कैंप एवं योग शिविर संपन्न , महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य व एकता का संदेश…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। अखिल भारतीय असाटी महासभा महिला समिति के निर्देशानुसार मनेन्द्रगढ़ में महिला समिति द्वारा समर कैंप एवं योग शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। समिति की अध्यक्ष हेमलता गुप्ता के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

योग करती महिलाएं

कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें समाज की बेटी सिद्धि गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योगासन कराकर नियमित योग अभ्यास के प्रति जागरूक किया। योग सत्र में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद समर कैंप के अंतर्गत मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अभिलेख गुप्ता और पिंकी गुप्ता को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया।

विजेता सदस्य

कार्यक्रम के पश्चात महिला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला समिति की बैठक प्रत्येक माह किसी एक सदस्य के निवास पर आयोजित की जाएगी, जिससे सदस्यों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही समिति द्वारा बीसी (बचत समूह) संचालन का भी निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार एवं आपसी संवाद के साथ हुआ। आयोजन में प्रांतीय सदस्य भावना गुप्ता, महिला समिति अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, अभिलेख गुप्ता, अंजना गुप्ता, हेमलता गुप्ता, संगीता गुप्ता, अनामिका गुप्ता, स्वाति गुप्ता, सिद्धि एवं जागृति सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग और एकता को भी मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button