दिल्लीनिर्वाचनबलरामपुरबिलासपुरभारतमनेन्द्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुर

बलरामपुर जिला पंचायत चुनाव: हीरामनी निकुंज बनीं अध्यक्ष, सिद्धनाथ पैकरा ने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पर लगाए गंभीर आरोप

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

ब्रेकिंग: बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन परिणाम

बलरामपुर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम:

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की:

1. हीरामनी निकुंज


2. सिद्धनाथ पैकरा



मतदान के बाद हीरामनी निकुंज को 9 मत मिले, जबकि सिद्धनाथ पैकरा को 5 मत प्राप्त हुए। इस तरह हीरामनी निकुंज ने विजय प्राप्त कर बलरामपुर की नई जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं।



जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद का परिणाम:

उपाध्यक्ष पद पर धीरज सिंह देव ने नामांकन दाखिल किया था, और चूंकि उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं था, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।


सिद्धनाथ पैकरा ने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पर लगाए गंभीर आरोप

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने जिले के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि


राम विचार नेताम ने  चुनाव के दिन भाजपा कार्यालय में उन्होंने सदस्यों को उनके पक्ष में मतदान करने से मना कर दिया।

सिद्धनाथ पैकरा ने आरोप लगाया कि राम विचार नेताम, उनकी पत्नी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम) और उनकी पुत्री (निशा नेताम) ने जिले के विकास के लिए कोई काम नहीं किया।

उनका दावा है कि सभी सदस्य पहले उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए सहमत थे, लेकिन अंतिम समय में राम विचार नेताम के हस्तक्षेप के कारण उनका समर्थन कम हो गया।


          राजनीतिक सरगर्मी तेज

इस चुनाव के बाद बलरामपुर की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सिद्धनाथ पैकरा के आरोपों से भाजपा के भीतर असंतोष की चर्चा होने लगी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राम विचार नेताम इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं

Related Articles

Back to top button