गरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरदिल्लीबलरामपुरबिलासपुरभारतरघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

बलरामपुर: महिला से गाली-गलौज का चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी बोले—गौ-तस्करों की साजिश

बलरामपुर: महिला से अभद्रता के आरोप में चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल, गौ-तस्करी से जोड़कर दी सफाई

बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में एक महिला से कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज की बात कही जा रही है। ऑडियो खासतौर पर व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर तेजी से फैल रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
चौकी प्रभारी ने बताया साजिश, गौ-तस्करों पर लगाया आरोप

वायरल ऑडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। उन्होंने कहा, “गौ-तस्करों द्वारा ऑडियो को एडिट कर वायरल किया गया है। महिला के साथ किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि बलरामपुर जिले का यह क्षेत्र सीमावर्ती है और गौ-तस्करों के लिए मुख्य मार्ग माना जाता है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे तस्कर दबाव में हैं और अब सीमावर्ती गांवों से होकर पशुओं को एक एक कर दूसरे प्रदेशों में भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

मैं किसी भी सूरत में गौ तस्करों को गौ तस्करी नहीं करने दूंगा – अश्वनी सिंह चौकी प्रभारी

वायरल करने वाले ने बताया महिला को निर्दोष

ऑडियो को वायरल करने वाले अमित सिंह खैरवार ने चौकी प्रभारी के दावे को नकारते हुए कहा कि महिला अपने खेत के काम के लिए बैल की एक जोड़ी लेकर बनापति से बागरा जा रही थी। उन्होंने कहा, “अगर वह तस्कर होती, तो दो जोड़ी बैल लेकर जाती। वायरल ऑडियो में क्या सच्चाई है, यह जांच का विषय है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कोई कार्रवाई की जानी चाहिए।”

जांच की मांग, प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है

इस मामले में फिलहाल प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जांच या बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर गौ सेवक और हिन्दू धर्म के लोग गो तस्करों पर कठोर कार्रवाई मांग कर रहे हैं

नोट: khabar30.in इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button