छत्तीसगढ़दिल्लीपुलिसबलरामपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

बलरामपुर जिले के नए एसपी छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के बैंकर वैभव रमण लाल

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में किए गए आईपीएस अफसरों के तबादले के तहत तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार अग्रवाल का तबादला कर उन्हें कबीरधाम जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

कबीरधाम के वर्तमान एसपी, डॉ. अभिषेक पल्लवा (मापुसे-2013), को नया रायपुर मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी बैंकर वैभव रमण लाल को बलरामपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।

बैंकर वैभव रमण लाल छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से गुजरात राज्य के अहमदाबाद के निवासी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पांचवें प्रयास में 616वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का सपना साकार किया।

यह तबादला छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुधारों को सुदृढ़ करने और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए किया गया है।

Related Articles

Back to top button