कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुरवीजापुरसरगुजा

ग्राम गम्हरिया, विजयनगर और चाकी में अवैध धान जब्त,संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, कुल 1,940 बोरी धान ज़ब्त

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर, 1 नवंबर।
जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख़्त निगरानी जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,940 बोरी अवैध धान ज़ब्त किया।



तहसील रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में मुमताज अंसारी के घर से 240 बोरी तथा विजयनगर में मुसब्बर के घर से 350 बोरी धान ज़ब्त किया गया। वहीं, ग्राम चाकी में कृष्णा गुप्ता के घर से 1,350 बोरी अवैध धान बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार रामानुजगंज श्री मनोज पैकरा, तहसीलदार रामचंद्रपुर श्री अश्विनी चंद्रा, चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।



प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button