सर्व नाई सेन समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजेन्द्र श्रीवास बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

सर्व नाई सेन समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की बैठक संपन्न, राजेन्द्र श्रीवास बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
बलरामपुर, रामानुजगंज। सर्व नाई सेन समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा जिला अध्यक्ष के चयन एवं नियुक्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने बताया कि जिले में दो जिला अध्यक्ष होने के कारण समय-समय पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। इस विषय पर गंभीर चर्चा के बाद जिले भर से आए समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की मांग रखी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सभी की भावनाओं एवं सुझावों को सुनने के बाद तत्कालीन जिलाध्यक्ष मंटू ठाकुर ने भी सहमति व्यक्त की। इसके पश्चात सर्वसम्मति से राजेन्द्र श्रीवास के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका उपस्थित सभी स्वजातीय भाइयों ने समर्थन किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए राजेन्द्र श्रीवास को सर्व नाई सेन समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित रखते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
बैठक में शत्रुधन ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजा ठाकुर, उदय ठाकुर, संजय ठाकुर, अशोक ठाकुर, महेन्द्र श्रीवास, भूपेन्द्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, हरिहर ठाकुर तथा आशीष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वीरेन्द्र ठाकुर ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न



