छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा का व्यसायिक सम्मेलन विमल श्री टॉकीज संपन्न,सभी वर्ग के व्यापारी हुवे शामिल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा स्थानीय विमल श्री टॉकीज में व्यसायिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस सम्मेलन में व्यापारिक संगठन चेंबर ऑफ़ कामर्स,व्यापारी संगठन कैट के साथ सभी वर्ग के व्यापारी शामिल हुवे। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी सम्बंधित व्यापारियों के शंका और उनके सवालों का जवाब दिया. आयोजन में सभी व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सम्मेलन समाप्त होने के बाद व्यापारियों ने कहा कि भाजपा नेताओं से व्यापारिक हित और व्यापार सम्बंधित चर्चाएं हुई है. जिस प्रकार से भाजपा की सोच है वह व्यापारियों के हित में है. जीएसटी से हो रही व्यापारियों के समस्या और उत्पीड़न पर वित्त मंत्री ने अपनी बात रखी. जिससे व्यापारी संतुष्ट है।

Related Articles

Back to top button