कोरियाछत्तीसगढ़

बाघ के मौत का मामला, पोस्टमार्टम के बाद बाघ का हुआ अंतिम संस्कार, मौत को लेकर क्या बोले विभागीय अधिकारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया । वनमण्डल कोरिया के सोनहत रेंज के कोटाडोल मुख्य मार्ग मे एक नाले पर बाघ का शव मिला । बाघ के मृत मिलने की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुँचा और बाघ की सुरक्षा करते हुए आसपास के इलाके की सर्चिंग की । डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया लेकिन कुछ निकलकर नही आ सका । शनिवार को चार सदस्यीय चिकित्सको का दल यहां पहुँचा जिसने पोस्टमार्टम किया । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।

आपको बता दें कि कोरिया वनमण्डल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान की सीमा क्षेत्र में कुदरी और कटवार के जंगल में एक दिन पहले शुक्रवार को बाघ मृत अवस्था मे मिला था । लोधार नदी के समीप खनखोपर नाले में बाघ को देखा गया जिसके बाद हड़कंप मच गया। वन अमला मौके पर पहुँचा , अम्बिकापुर से खुद मुख्य वन संरक्षक व्ही मातेश्वरन भी रात में मौके पर पहुँचे इलाके की सर्चिंग की गई लेकिन कुछ हाथ नही लगा । रात भर बाघ की निगरानी करने के बाद शनिवार की दोपहर पीएम कर उसका अंतिम संस्कार किया गया । मौके पर यह जानकारी मिली कि बाघ के शरीर के सभी अंग मौजूद थे और वह पूरी तरह वयस्क था । मौके पर वन अमले के अलावा वाइल्ड लाइफ डॉग स्क्वायड टीम पशु चिकित्सक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे । ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में बाघ का मूवमेंट पहले नही रहा है। गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाये जाने की मंजूरी मिल चुकी है ऐसे में बाघ की मौत को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे है । इसके पहले भी इस क्षेत्र में एक बाघ और बाघिन की मौत हो चुकी है ऐसे में वन विभाग को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ।

Related Articles

Back to top button