छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

चेम्बर ने रफीक मेमन को किया सम्मानित, रायपुर के एक कार्यक्रम में शॉल श्रीफल से किया गया सम्मानित…

एमसीबी । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन को रायपुर में चेम्बर पदाधिकारियो ने सम्मानित किया. इस दौरान चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने बताया की रफीक मेमन पिछले कई वर्षों से चेम्बर में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं . इनकी सक्रियता उस समय से है जब अविभाजित कोरिया जिले में सिर्फ चार सदस्य हुआ करते थे, इनके सक्रियता के कारण कोरिया व एमसीबी जिले से कई व्यापारी चेम्बर की सदस्यता लिए हैं जो कि गर्व की बात है । रफीक मेमन विगत 15 वर्षों से चेम्बर से जुड़े हैं . इस दौरान विभिन्न पदों पर नियुक्त हो चुके हैं. व्यापारियों को होनी वाली समस्या से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते हैं जिससे व्यापारियों की समस्या का निराकरण होता है । चेम्बर द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में सम्मलित होते है. चाहे वह चेम्बर की बैठक हो या अन्य कोई आयोजन सभी मे भागीदारी निभाते हैं. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी व कोरिया एमसीबी जिला के प्रभारी और चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जैन एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button