छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरायपुर

धरती आबा जनजातीय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले में आज राज्यस्तरीय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर 196 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई विधायक उपस्थित रहे।



आज बलरामपुर जिले के बूढ़ा बगीचा राजपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में राज्यस्तरीय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जहां उन्होंने 196 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य आवासीय विद्यालय समेत अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश और देश के जनजातीय समाज को विशेष लाभ पहुंचाना है।


मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस  पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें ‘न्याय यात्रा’ के बजाय ‘क्षमा यात्रा’ निकालनी चाहिए थी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास को रोक कर राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है। इस बयान से राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है, जो आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावित कर सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपक बैज द्वारा कानून व्यवस्था पर डिबेट की चुनौती पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारे गृह मंत्री ही पर्याप्त हैं और कांग्रेस अपने 5 साल और हमारे 9 महीने की तुलना कभी भी कर सकती है। गृह मंत्री इस चुनौती का उचित जवाब देने में सक्षम हैं।

Related Articles

Back to top button